पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दातौली में शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी

दातौली में शिविर लगाकर दी कानूनी जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवदातौली में बुधवार को कानूनी साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एडवोकेट संजय कालिरमण ने ग्रामीणों को मानवाधिकार एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि भारतीय संविधान में प्रत्येक व्यक्ति को कुछ मौलिक अधिकार प्राप्त हैं, जिनका लाभ उठना हर भारतीय का हक है। उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को उसके अधिकारों से वंचित रखा जाता है तो वो कोर्ट के माध्यम से न्याय ले सकता है। इसलिए अगर आपको आपके अधिकारों से वंचित रखा जाता है तो उसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए। शिविर में एडवोकेट कालिरमण ने ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं पुरुषों को जानकारी देते हुए बताया कि गरीब परिवार, महिलाएं बाल्यावस्था में बच्चे किसी भी प्रकार से कानूनी मदद ले सकते हैं। जनता की सुरक्षा उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए प्रतिमाह अलग अलग गांवों में शिविरों का आयोजन कर आम आदमी को कानूनी सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही हैं।