पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुग्ध प्रतियोगिता में फूल सिंह नंबरदार की भैंस प्रथम

दुग्ध प्रतियोगिता में फूल सिंह नंबरदार की भैंस प्रथम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | गांवपालड़ी में चल रही दुग्ध प्रतियोगिता में फूल सिंह नंबरदार पालड़ी की भैंस ने 20.330 किलो दूध देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर प्रताप सिंह की भैंस 18.533 किलो देकर रह गई। पशुपालन विभाग के उपमंडल अधिकारी डाॅ. जयपाल के नेतृत्व में प्रतियोगिता शुरू हुई। विभाग की टीम में डाॅ. वीरेंद्र गोदारा, डाॅ. महासिंह, डाॅ. संदीप कुमार, डाॅ. वेद सांगवान, डाॅ. सुनील कुमार, डाॅ. सुमेर सिंह, डाॅ. विनोद कौशिक, डाॅ. राजपाल, डाॅ. अजय कुमार, डाॅ. रामकिशन शर्मा, सत्यवीर शर्मा, रमेश कुमार, प्रदीप कुमार, हितेष कुमार आदि स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर गांव के सरपंच मांगेराम भी टीम सदस्य के रूप में मौजूद रहे। डाॅ. सुनील कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 20 भैसों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें 14 भैसों ने ईनाम प्राप्त किया। इस अवसर पर सभी दूध में लगी भैसों के बीमे भी किए गए। ग्रामीण पशुपालकों में देवेंद्र, राजेन्द्र सिंह, मुंशीराम, सुरेन्द्र सिंह, हनुमान सिंह, सतेंद्र कुमार, लीलाराम, वेद प्रकाश, राजेश कुमार, रोहित कुमार मौजूद थे।