- Hindi News
- श्री राम ज्ञान मंदिर में निकाली शोभा यात्रा
श्री राम ज्ञान मंदिर में निकाली शोभा यात्रा
बधवानागेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 8 फरवरी से 14 फरवरी तक शिवपुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। शिव भक्तों द्वारा रविवार सुबह गणेश पूजन अखंड ज्योत प्रज्जवलित की और उसके पूरे शहर में कलश यात्रा निकाली गई। प्रतिदिन पूजन अभिषेक होगा और दोपहर बाद कथा वाचक द्वारा शिवपुराण कथा सुनाई जाएगी। वहीं श्री राम ज्ञान मंदिर में शोभा यात्रा निकाली गई।
रविवार को महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में बधवाना गेट स्थित भगवान शंकर की पुण्य स्थली प्राचीन शिव मंदिर में लगातार सात दिनों तक शिवपुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर मंदिर में रविवार सुबह 8 बजे शिव भक्तों द्वारा गणेश पूजन कर अखंड ज्योत प्रज्जवलित की। उसके तत्पश्चात 9 बजे कलश यात्रा मंदिर से शुरू होकर शहर के बिचला बास्सा, रामलीला मैदान, सिंघाण मोहल्ला, छोटी बाजारी, सुभाष चौक, हीरा चौक बधवाना गेट से होती हुई वापस प्राचीन शिव मंदिर में पहुंची। इस दौरान भारी संख्या में महिला पुरुष कलश यात्रा में शामिल थे, जिसके बाद कथावाचक आनंद शास्त्री द्वारा शिव पुराण कथा सुनाई गई।
वहीं रामकृष्ण गुप्ता मार्ग स्थित नवनिर्मित श्री राम ज्ञान मंदिर में दोपहर 1 बजे बाद बाबा सच्चा नाथ द्वारा शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। जो कॉलेज रोड, खटीकान मोहल्ला, गउशाला रोड, हीरा चौक, छोटी बाजारी, झाड़े सिंह चौक, परशुराम चौक, पुराना बस स्टैंड, रेलवे रोड़, पुरानी अनाज मंडी से होती हुई वापिस राम ज्ञान मंदिर में पहुंची।
सेामवार सुबह मंदिर में हवन में आहुति डाल साढ़े 11 बजे मूर्ति स्थापना की जाएगी। जिसके पश्चात दोपहर 1 बजे भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
चरखी दादरी| श्रीरामज्ञान मंदिर मेंे प्राण प्रतिष्ठा के लिए राम दरबार की मूर्तियों के साथ चलते श्रद्धालु।