पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रिटायर लेफ्टिनेंट की हार्ट अटैक से मौत

रिटायर लेफ्टिनेंट की हार्ट अटैक से मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | सीनेमें दर्द होने से गांव डाढी बाना निवासी रिटायर लेफ्टिनेंट की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखा गया है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार शाम गांव डाढी बाना निवासी रिटायर लेफ्टिनेंट सत्यवान अपने घर पर बैठे थे। उसी समय अचानक उनके सीने में दर्द हो गया। परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले आए, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक रेफर कर दिया। जहां रास्ते में ही सत्यवान ने दम तोड़ दिया। सेना अधिकारी के भाई राजबीर ने बताया कि सत्यवान इसी माह एक फरवरी को रिटायर होकर घर आया था। सोमवार सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।