नैक टीम से मिलेंगे छात्र खिलाड़ी
चरखी दादरी | सोमवारसे तीन दिवसीय दौर पर जनता कॉलेज में आने वाली नैक की टीम से कॉलेज के पूर्व छात्र खिलाड़ी मुलाकात कर कॉलेज की समस्याओं और खेल स्टेडियम के हालातों के लेकर ज्ञापन सौपेंगे। कॉलेज के पूर्व छात्र इंटरनेशनल खिलाड़ी रहे राजेश गोदारा ने बताया कि नैक की टीम को जनता कॉलेज के स्टेडियम छात्रों की समस्याओं के बारे में उनको लिखित में पत्र देकर अवगत कराया जाएगा। नैक की टीम से ईश्वर लांबा वालीबॉल खिलाड़ी, सुखवीर फौगाट वालीबॉल कोच, मुकेश फौगाट, जसवंत सिंह, मुकेश सैनी, चन्द्र पाल, प्रदीप कादयान, रामशरण फौगाट, अजय, आशीष, अनिल, दिनेश, दीपक, हरीश, नसीब, राजू, आदित्य आदि खिलाडिय़ों पूर्व छात्रों का ग्रुप मुलाकात करेगा। दादरी स्पोर्ट्स प्रमोशन क्लब के सभी पदाधिकारी नैक की टीम को जनता कॉलेज की समस्याएं खिलाड़ियों की समस्याएं उपलब्धियों के बारे में मांग-पत्र सौंपेंगे।