पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली ने दिया आप को समर्थन

दिल्ली ने दिया आप को समर्थन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | जिसतरह से दिल्ली मे लोगों ने कल हुए विधानसभा चुनावों में वहां के नागरिकों ने बढ़चढ़ कर मतदान किया है वे यह दिखाने के लिए काफी है कि अब राजधानी का नागरिक वहां आम आदमी पार्टी की सरकार को देखना चाहता है। वो अब तक लगभग सभी मुख्य दलों के राज को देख चुका है और अच्छी तरह से जान चुका है कि केवल पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के शासन से ही आम नागरिक के विकास का रास्ता खुल सकता है और भ्रष्टाचार का खात्मा हो सकता है। यह बात आम आदमी पार्टी हलका संयोजक भूपेंद्र कौशिक ने दिल्ली में चुनाव प्रचार के बाद लौट कर यहां कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने बताया कि उन्हें उनकी टीम को पार्टी आलाकमान के द्वारा इस विधान सभा में सीट शकूर बस्ती दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र में प्रचार जनसंपर्क पार्टी नीतियों को जन जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिस प्रकार प्रचार जनसंपर्क अभियान के दौरान भारी समर्थन मिला लोगों ने खुल कर अपने मत का प्रयोग किया है