पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया शोक

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | युवामोर्चा जिला भाजपा महामंत्री नरेंद्र, उनके मित्र जयदीप उसके बुआ के लड़के अमित के हिसार सड़क दुर्घटना में हुए निधन पर रविवार को बीजेपी कार्यालय में बैठक कर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई। जिला अध्यक्ष नृपेंद्र सिंह ने कहा कि यह बहुत दुखद है कि इस दुर्घटना में क्षेत्र के इन युवाओं का आकस्मिक निधन हो गया है। नरेंद्र बहुत ही होनहार युवा थे वे सदैव हर किसी के दुख दर्द में काम आते रहे। शोक प्रकट करने वालों में सोमबीर सांगवान, संजय छपारिया, रामकिशन शर्मा, सतेंद्र परमार, सत्यव्रत, ओमबीर, रामकिशन पिलानिया, संजीव साहू, संदीप डाला, सतीश जांगड़ा, महेंद्र ऐरन, विजय अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, सतीश शर्मा, सुदेश, डाॅ. संजीव मडिया, सुनीता दांगी, डां महाबीर, सोमबीर, वेद, सत्यवान, पवन, सज्जन डूडी, धर्मपाल, दिनेश, दीपक, भजनलाल आदि शामिल थे।