पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गन हाउस के मालिक ने खुद को गोली मारी

गन हाउस के मालिक ने खुद को गोली मारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरके केशवदास मोहल्ला निवासी गन हाउस के मालिक ललित ने मंगलवार देर रात कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ललित पुराने झगड़े को लेकर तनाव में चल रहा था। इसी के चलते उसने यह कदम उठाया। सिटी पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुखबीर सिंह डीएसपी हैड क्वार्टर नवीन सहगल ने मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में ले लिया। बुधवार सुबह पुलिस ने सिविल अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मृत के परिजनों के बयान दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

केशवदास मोहल्ला निवासी 32 साल के ललित की बस स्टैंड के नजदीक स्थित शहीद भगत सिंह मार्केट में कृष्णा गन हाउस के नाम से दुकान है। जिसको वह करीब 7-8 साल से चला रहा है। जानकारी के अनुसार मंगलवार देर रात करीब 11 बजे तक वह अपनी दुकान के साथ लगते कमरे में शराब पी रहा था और कुछ दिन पहले डीजे पर गाने बजाने को लेकर हुए विवाद में के बाद से काफी परेशान रहता था। उसी बात से परेशान ललित ने रिवाल्वर से अपनी कनपटी पर गोली दाग दी। खाना लेने के लिए गया उसका दोस्त काफी देर बाद वापस आया तो उसने घटना को देख मामले की सिटी पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह मौके पर पहुंचे और युवक को अपने कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने युवक के पास से एक रिवाल्वर, शराब की बोतल आर पार हुई गोली बरामद की है। सिटी थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।