पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गाली गलौज करने से रोका तो चाकू से किया हमला, गंभीर

गाली गलौज करने से रोका तो चाकू से किया हमला, गंभीर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नशेमें धुत गांधी नगर के दो युवकों ने शुक्रवार शाम एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने सिविल अस्पताल में पहुंचाया। जहां पुलिस ने उपचाराधीन के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल अस्पताल में उपचाराधीन प्रेमनगर निवासी राजेश ने बताया कि शुक्रवार शाम को गांधीनगर के दो युवक शराब के नशे में किसी बात को लेकर उससे गाली गलौज करने लगे जब गाली गलौज का विरोध किया तो उक्त दोनों युवक तैश में गए ओर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के तुरंत बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। वहां से गुजरते राहगीरों ने खून से लथपथ राजेश को संभाला और गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हमले में चाकू युवक के कंधे में लगा जहां गहरा जख्म हो गया है।