- Hindi News
- आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बलकरा में पंचायत
आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बलकरा में पंचायत
गांवबलकरा निवासी फौजी के साथ करीब एक सप्ताह पूर्व मौड़ी निवासी दो युवकों द़रा मारपीट कर अधमरा करने के मामले को लेकर गांव में बलकरा गुरुवार सुबह पंचायत का आयोजन किया गया। इसी मामले में तीन गांवों के सैकड़ों ग्रामीण बुधवार को कार्रवाई की मांग को लेकर डीएसपी से भी मिले थे। जिस पर डीएसपी ने ग्रामीणों को एक सप्ताह के अंदर ही आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया था लेकिन उनके द्वारा दिए गए आश्वासन से ग्रामीण संतुष्ट नहीं दिखे और उन्होंने ग्रामीण स्तर पर अगले दिन गुरुवार सुबह पंचायत का आयोजन कर आगामी कार्रवाई पर विचार विमर्श करते हुए आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होने पर ट्रैफिक जाम करने की चेतावनी प्रशासन काे दी है।
दोदिन बाद मिलेंगे एसपी से
गांवबलकरा के सरपंच रामकुमार, बलबीर, राजेंद्र, ओमप्रकाश, जयप्रकाश, महेंद्र सिंह कैप्टन सूबेराम आदि लोगों ने बताया कि पंचायत में सर्वसहमति से निर्णय लिया गया है कि अगर पुलिस दो दिन में आरोपितों को गिरफ्तार नहीं करती है तो ग्रामीण एसपी से मिलेंगे।
बलकरा में पचांयत के दौरान मोजूद गणमान्य लोग।