डीसी को की सड़क को ऊंचा बनाने की शिकायत
चरखी दादरी | गांवदूधवा के एक व्यक्ति घर के आगे से बनाई जा रही सड़क को जबरदस्ती स्तर से अधिक ऊंचा बनाने को लेकर सरपंच पर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसी को दी है जिन्होंने उपमंडल अधिकारी को शिकायत पत्र भेज जांच करने के आदेश दिए हैं, जिसका कोई समाधान नहीं हो रहा है। गांव दूधवा निवासी सियाराम ने दी शिकायत में बताया कि उसके घर के आगे सीमेंटेड सड़क है जो कंडम हो चुकी है और उस सड़क को दोबारा बनवाया जा रहा है जिस पर उसे कोई आपत्ति नहीं है। उसके घर के आगे पीछे कंडम सड़क के ऊपर ही लेवल के हिसाब से सड़क बनवाई जा रही है लेकिन सरपंच प्रतिनिधि रमेश कुमार द्वारा सिर्फ उसी के घर के सामने जबरदस्ती मिट्टी डलवाकर काफी ऊंची सड़क बनवाई जा रही है जिससे उसका मकान काफी नीचा रह जाता है। ऐसे में घर का पानी भी नहीं निकल सकता। सरपंच को कहने पर भी सुनने को तैयार नहीं है। जिसकी शिकायत डीसी को भी जा चुकी है जिन्होंने उपमंडल अधिकारी को शिकायत पत्र भेज जांच के आदेश दिए हैं। लेकिन अभी तक समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है।