झुलसे युवक की मौत
चरखी दादरी | एकसप्ताह पहले महेंद्रगढ़ चुंगी निवासी युवक बाइक में लगी आग से झुलस गया था। जिसे गंभीर हालत में चिकित्सकों ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था, जहां उपचार के दौरान शनिवार सुबह युवक की मौत हो गई। महेंद्रगढ़ चुंगी नजदीक रहने वाला अमित कुमार एक फरवरी को अपनी बाइक की सफाई पेट्रोल से कर रहा था। इस दौरान अमित ने बीड़ी पीना शुरू कर दिया जिससे बाइक पर पेट्रोल ने आग पकड़ ली, जिससे पूरी बाइक धू धू कर जलने लग गई और पास खड़ा अमित भी आग की चपेट में गया। जब तक परिजन आग पर काबू पाते अमित काफी हद तक जल चुका था। परिजनों ने तुरंत उपचार के लिए युवक को सिविल अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देख प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक रेफर कर दिया था। जहां एक सप्ताह बाद उपचार के दौरान शनिवार को अमित की मौत हो गई।