पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीसरी आंख हुई खराब, वारदात करने वालों का नहीं सुराग

तीसरी आंख हुई खराब, वारदात करने वालों का नहीं सुराग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरबाजार की रखवाली करने के लिए लगाई गई तीसरी आंख काला मोतिया की शिकार हो गई हैं। करीब दस माह पहले व्यापार मंडल की मांग पर सांसद कोष से शहर में तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन कुछ ही समय बाद इनकी पिक्चर काफी धुंधली हो गई थी। जिससे बड़ी आसानी से चोर चोरी अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर निकल सकता है। मगर प्रशासन इससे बेखबर है।

शहर में बढ़ रही चोरी आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए दस माह पहले बाजार में तीन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। अब यह कैमरे खाली दिखावे के लिए ही रह गए हैं क्योंकि इनमें पिक्चर साफ नहीं दिखाई दे रही है। करीब तीन माह पहले भी व्यापार मंडल ने मैकेनिक बुलाकर इनकी मरम्मत करवाई थी मगर इनकी स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है।

सांसद कोष से मिले थे 6 लाख रुपये

व्यापार मंडल काफी लंबे समय से शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रयास कर रही थी, लेकिन बार बार अपराधी घटनाओं को अंजाम देकर आसानी से निकल जाते थे। जिसके लिए व्यापार मंडल ने पूर्व सांसद श्रुति चौधरी से सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग की थी। जिनकी मांग पर सांसद कोष से 6 लाख रुपये की राशि दी गई थी।

3जगहों पर लगाए थे कैमरे

व्यापारमंडल के प्रधान संजय छपारिया ने बताया कि शहर के मेन बाजार चौराहों पर सीसीटीवी लगवाए गए थे। क्योंकि मेन बाजार में ही सबसे ज्यादा चोरी की घटनाएं होती थी। इन पर अंकुश लगाने के लिए शहर के परशुराम चौक पर चार कैमरे, लाला लाजपत राय चौक पर तीन कैमरे वैश्य कन्या स्कूल के पास तीन कैमरे लगवाए थे। यह शहर की मेन जगह हैं जहां पर आबादी भी ज्यादा है।

पहल ठेकेदार हत्याकांड के सबूत भी साफ दिखाई नहीं दिए

हमारे सभी कैमरे धुंधली पिक्चर दिखा रहे हैं। इनमें दूर की पिक्चर देखने पर फट जाती है जिससे पहचान हाेनी मुश्किल हो जाती है। इन्हें ठीक करवाने के लिए हमने मैकेनिक के पास फोन किया है जो एक सप्ताह के अंदर कैमरे ठीक कर देगा।\\\'\\\' संजयछपारिया, प्रधान,व्यापार मंडल

जिस समय तीनों मेन जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए थे। उस समय यह काफी साफ पिक्चर दिखा रहे थे। जिनमें बाजार की सभी हलचल साफ साफ दिखाई देती थी। अगर कोई भी घटना होती पुलिस जाकर सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग देखती थी, लेकिन जब से इनकी पिक्चर धुंधली हुई है पुलिस की परेशानी बढ़ गई है।

फट