अवैध खनन करते जेसीबी पकड़ी
चरखी दादरी| वनविभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलियाणा पहाड़ में अवैध रूप से किए जा रहे खनन कार्य को-रुकवा दिया। विभागीय टीम ने मौके पर काम कर रही जेसीबी का भी चालान किया लेकिन क्रैशर मालिक ने चालान का भुगतान माैके पर कर दिया। वन विभाग के रेंज अधिकारी ने बताया कि मंगलवार सुबह उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि कलियाणा पहाड़ में अवैध खनन कार्य हो रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने 6 सदस्यी टीम का गठन कर मौके पर दबिश दी। इसी दौरान विभागीय टीम सीतानाथ क्रैशर पर पहुंची तो वहां जेसीबी मशीन अवैध खनन कार्य करती मिली। रेंज अधिकारी जयपाल राठी ने क्रैशर मालिक गांव धनाना निवासी महेंद्र का 30 हजार रुपये का चालान काटा जिसका भुगतान क्रैशर मालिक ने मौके पर ही कर दिया।