पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अवैध हथियार सहित एक दबोचा

अवैध हथियार सहित एक दबोचा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | सीआईएपुलिस ने गुप्त सूचना पर गांव पैंतावास खुर्द अड्डे से एक व्यक्ति को अवैध पिस्तौल सहित काबू किया। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मंगलवार सुबह सीआईए पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव पैंतावास खुर्द अड्डे पर एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में खड़ा है। सीआईए प्रभारी शमशेर सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम को देखकर अड्डे पर खड़े व्यक्ति ने मौके से भागने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 315 बोर का देसी पिस्तौल बरामद हुआ। प्राथमिक पूछताछ के दौरान आरोपित की पहचान गांव कितलाना निवासी अनूप सिंह के रूप में हुई है।