- Hindi News
- रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज
रेलवे फाटक को क्षतिग्रस्त करने पर मामला दर्ज
चरखी दादरी | परशुरामचौक की तरफ से तेज गति से रहे एक ट्रैक्टर चालक ने मंगलवार सुबह रोहतक फाटक पर लगे बूम बैरियर को टक्कर मारकर तोड़ दिया। रेलवे पुलिस कर्मचारियों ने ट्रैक्टर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। रेलवे नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर लिया है। मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव झोझूकलां निवासी रविंद्र ने अपने तेज रफ्तार ट्रैक्टर से रोहतक फाटक को टक्कर मार दी। ट्रैक्टर की टक्कर लगते ही बूम बैरियर टूट गया और घटना के तुरंत बाद वाहन चालक ने मौके से खिसकने का प्रयास किया लेकिन मुस्तैद रेलवे कर्मचारी ने उसे धर दबोचा और घटना की सूचना रेलवे पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन चालक को गिरफ्तार कर उस पर मामला दर्ज कर लिया।