गािलयों का विरोध किया तो हमला बोला
कॉलेजरोड पर गाली गलौज का विरोध करने पर एक युवक पर दो बाइक सवारों ने हमला बोल गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों ने मामले का बीचबचाव कर युवक को छुड़वाया और घायलावस्था में उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
वार्ड नंबर पांच निवासी 24 वर्षीय मदन बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपनी बाइक पर सवार होकर महेंद्रगढ़ चुंगी की तरफ जा रहा था। अभी वह कालेज रोड पर ही पहुंचा था कि इसी दौरान उसकी बाइक उसके ठीक आगे चल रही बाइक से टकरा गई।
जिस पर उक्त बाइक सवार युवकों ने उससे गाली गलौज शुरू कर दी। जब मदन ने इसका विरोध किया तो दोनों बाइक सवार युवकों ने उस पर लात घूसों से हमला बोल घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने हमलावरों से घायल मदन को छुड़वाया और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर कार्रवाई शुरू कर दी है।