अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल
चरखी दादरी | अज्ञातवाहन की टक्कर से गांव मैहड़ा निवासी बाइक सवार युवक घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। गांव मैहड़ा निवासी प्रीतम बुधवार सुबह बाइक से दादरी की तरफ रहा था। गांव भैरवी के समीप उसकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर लगते ही प्रीतम बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद वाहन चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। वहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने उसे घायलावस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने घायल के बयान पर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।