पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राह चलते युवक को बुलाया, आने पर पीटा

राह चलते युवक को बुलाया, आने पर पीटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलवेस्टेशन के पास मंगलवार शाम को ताश खेल रहे चार युवकों ने वार्ड 7 निवासी एक व्यक्ति पर हमला बोल उसे घायल कर दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करवाया और घटना की सूचना घायल के परिजनों को दी।

बुधवार को अस्पताल में उपचाराधीन 40 वर्षीय वीरेंद्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम 5 बजे वह नई अनाज मंडी की तरफ जा रहा था तो रेलवे स्टेशन के पास उसका पड़ोसी उसके साथी ताश खेल रहे थे। जब वह पास से गुजरने लगा तो ताश खेल रहे युवकों ने उसे बुलाया जब वह उनके बुलाने पर वहां नहीं गया तो उक्त युवक तैश में गये और गाली गलौज देने लगे। जब वीरेंद्र ने इसका विरोध किया तो उक्त युवकों ने लात घूसों से हमला कर उसे घायल कर दिया। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।