चरखी दादरी | सिटीपुलिस ने रविवार देर शाम गऊशाला राेड पर छापेमारी कर दो सटोरियों को रंगे हाथों दबोचा। पुलिस ने उनके पास से 33 सौ रुपये की नकदी बरामद की। रविवार देर शाम सिटी पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गऊशाला रोड पर दो व्यक्ति सट्टा खाईवाली का काम कर रहे है।