पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गेहूं घोटाले की सुनवाई 23 को

गेहूं घोटाले की सुनवाई 23 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चरखी दादरी | वार्डनंबर एक स्थित राशन डिपो से गेहूं घोटाले मामले में दोषी डिपो संचालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाने में अभी विभागीय उच्चाधिकारियों को एक सप्ताह का समय और लग सकता है। मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को होगी, जिसमें डिपो संचालक अपना पक्ष रखेंगे। विभागीय उच्चाधिकारियों ने 4 सितंबर को डिपो संचालक को कारण बताओ नोटिस भेजा था जिसमें डिपो संचालक काे 9 सितंबर को पेश होकर उच्चाधिकारियों के सामने अपना पक्ष रखना था, लेकिन डिपो संचालक ने बीमारी का सर्टिफिकेट भेजकर दो सप्ताह का समय मांगा है।