पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दादरी में नगर पार्षदों ने ली सफाई की शपथ

दादरी में नगर पार्षदों ने ली सफाई की शपथ

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अबशहर को साफ सुथरा रखने के लिए खुद वार्ड पार्षद आगे गए हैं। जो हर रविवार अपने अपने वार्ड के लोगों के साथ मिलकर वार्ड में सफाई अभियान चलाएंगे। रविवार सुबह पांच वार्डों के पार्षदों ने बैठक कर एक अहम फैसला लिया है। हर रविवार सभी पार्षद अपने अपने वार्ड के लोगों को साथ लेकर सफाई किया करेंगे। वार्डों के साथ पूर्ण मार्केट एसोसिएशन भी इस अभियान से जुड़ गई है। सफाई अभियान को आगे बढ़ाने के लिए पार्षदों ने नगर परिषद से भी साथ मांगा है। पार्षद वार्डों में सफाई कर कूड़े को एक जगह जमा करेंगे जिसे नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा उठवाया जाएगा।

रविवार सुबह शहर के पांच वार्डों के पार्षदों ने एक आम बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता वार्ड नंबर 14 पार्षद मनोज वर्मा ने की। इस दौरान सभी पांचों पार्षदों ने अपने अपने वार्डों में फैली गंदगी से निजात पाने बारे विचार किया। बैठक में मौजूद पांचों पार्षदों ने खुद ही वार्डों में सफाई करने का निर्णय कर शपथ ली है।