पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्ट्रासाउंड केंद्र मारा छापा

अल्ट्रासाउंड केंद्र मारा छापा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्यविभाग की टीम ने गुरुवार शाम लोहारू रोड स्थित ओम अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मारकर केंद्र का रिकॉर्ड जब्त कर लिया। टीम इंचार्ज सिविल अस्पताल एसएमओ ने अल्ट्रासाउंड केंद्र में करीब दो घंटे चिकित्सक से पूछताछ पूरा रिकार्ड खंगाला। इस दौरान रिकार्ड में कुछ खामियां मिली जिसकी टीम ने फोटो काॅपी करवाकर अपने पास रख ली।

गुरुवार शाम करीब साढ़े 4 बजे सिविल अस्पताल के एसएमओ उमेद सिंह दिसोदिया अपनी टीम सहित लोहारू रोड स्थित ओम अल्ट्रासाउंड केंद्र पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पहुंचते ही केंद्र संचालक लक्ष्मी मुदगिल से उनका पूरा रिकार्ड मांगा और उसकी जांच शुरू कर दी। इस दौरान टीम ने करीब एक माह के रिकार्ड की जांच की। प्रदेश में लगातार बढ़ रहा लिंगानुपात को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अभियान चलाया हुआ है।

इसी के आधार पर सिविल अस्पताल के एसएमओ उमेद दिसोदिया अपनी तीन सदस्यों वाली टीम के साथ मिलकर शहर में यह अभियान चला रहे हैं।

सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ.उमेद दिसोदिया ने बताया कि हम सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापा मारी कर रिकार्ड जांच रहे हैं। इस दौरान जिस भी केंद्र के रिकार्ड में खामियां पाई जाएंगी। उनका रिकार्ड शिकायत विभाग के उच्च अधिकारियों को भेजी जाएंगी। खामियां मिलने पर अल्ट्रासाउंड केंद्र का जुर्माना लगा लाइसेंस रद्द किया जा सकता है।

ओम अल्ट्रासाउंड केंद्र के रिकाॅर्ड की जांच कर लौटते टीम इंचार्ज डॉ उमेद सिंह दिसोदिया टीम सदस्य।

^हम विभागीय आदेशों का पालन करते हुए शहर के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी कर रिकाॅर्ड जांच रहे हैं। आेम अल्ट्रासाउंड केंद्र के कुछ रिकार्ड में खामियां पाई गई हैं जिसे हमने दोबारा जांच के लिए रख लिया है। पूरी जांच के बाद रिकार्ड शिकायत उच्च अधिकारियों को सौंप दी जाएगी।\\\'\\\' डाॅ.उमेद दिसोदिया, एसएमओटीम इंचार्ज