- Hindi News
- रिजर्वेशन कराने आए फौजी की बाइक से नकदी चोरी
रिजर्वेशन कराने आए फौजी की बाइक से नकदी चोरी
चरखी दादरी | रेलवेस्टेशन के बाहर निजी टिकट घर पर रिजर्वेशन करवाने आए एक फौजी की बाइक चोरी हो गई। फौजी ने बाइक के अंदर 50 हजार रुपये भी रखे हुए थे। पीड़ित फौजी की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार शाम करीब 4 बजे गांव मिर्च निवासी फौजी अनिल कुमार जम्मू कश्मीर के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर निजी टिकट घर पर रिजर्वेशन करवाने आया था। इस दौरान फौजी अनिल कुमार अपनी बाइक पर सवार होकर आया था जिसके बैग में उसने 50 हजार रुपये भी रखे हुए थे। टिकट रिजर्वेशन करवा वह वापस बाइक के पास आया तो वह गायब मिली।