छेड़खानी करने पर युवक को पीटा
चरखी दादरी| दादरीसे कोसली जा रही रोडवेज बस में सवार एक शराबी युवक ने कॉलेज की कुछ छात्राओं से छेड़खानी करनी शुरू कर दी। छात्राओं अन्य यात्रियों ने शराबी युवक की मौके पर ही धुनाई करनी शुरू कर दी। बस चालक ने समझदारी दिखाई और बस को सदर थाने ले गया, जहां पुलिस ने युवक को यात्रियों से छुड़ा अपने कब्जे में ले लिया। छात्राओं की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।
गुरुवार शाम करीब 4 बजे दादरी से कोसली जाने वाली बस में कुछ कॉलेज छात्राएं बैठी हुई थी। वहीं उसी बस में सवार गांव गोठड़ा निवासी एक युवक भी शराब के नशे में छात्राओं पर फब्तियां कसने लगा। कई देर अनदेखी करने पर भी वह नहीं माना तो छात्राओं ने अन्य यात्रियों को इसकी शिकायत कर दी। छात्राओं के शिकायत करते ही यात्रियों ने युवक को वहीं दबोच लिया और उसकी जमकर धुनाई कर डाली। यात्रियों को भड़कते देख बस चालक ने तुरंत बस को सदर थाने में ले जाकर खड़ा कर दिया,जहां पुलिस ने युवक को छुड़ा अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन मामला शहर का होने के कारण सदर थाना पुलिस ने युवक को सिटी थाना पुलिस को बुला सौंप दिया।