पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आम चुनावों के दृष्टिगत उपमंडल मुख्यालय पर बने रहें अधिकारी

आम चुनावों के दृष्टिगत उपमंडल मुख्यालय पर बने रहें अधिकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलाधीशएवंगुहला विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी राजेश कुमार ने अधिकारियों को विधानसभा के आम चुनावों के दृष्टिगत मुख्यालय पर बने रहने के आदेश देते हुए कहा है कि वे इन चुनावों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए किए जाने वाले पुख्ता इंतजामों को अंतिम रूप दें।

उपमंडलाधीश मंगलवार को अपने कार्यालय में उपमंडल के अधिकारियों की बैठक ले रहे थे। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने के बाद विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर लगाए गए पोस्टर फ्लेक्स शीघ्र उतरवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने ये भी कहा कि चुनावों के दौरान उम्मीदवारों द्वारा 28 लाख रुपए की राशि खर्च की सीमा निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनावों में गुहला विधानसभा क्षेत्र के 1 लाख 62 हजार 581 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे इनमें 438 सर्विस वोटर भी शामिल हैं। इस प्रकार 1 लाख 62 हजार 143 सामान्य मतदाता इन चुनावों में वोट डालेंगे। इनमें 86049 पुरुष 76094 महिला मतदाता शामिल हैं।

गुहला चीका | अधिकारियोंकी बैठक लेते हुए एसडीएम राजेश कुमार।