पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैफेड रोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग, आने जाने वाले परेशान

हैफेड रोड पर वाहनों की अवैध पार्किंग, आने-जाने वाले परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीकास्थितहैफेड रोड पर ट्रक चालकों द्वारा बनाई गई अवैध पार्किंग के चलते लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक चालकों द्वारा बनाई गई अवैध पार्किंग को हटवाने के लिए यहां के लोगों ने प्रशासन को कई बार लिखित शिकायत देकर अवगत भी करवाया। लेकिन स्थिति ज्यों की त्यों है।

किसी भी अधिकारी ने लोगों की इस समस्या को हल करने की जहमत नहीं उठाई। जानकारी के अनुसार गुहला-पटियाला रोड को जोड़ने वाली इस सड़क को लोग मिनी बाइपास के तौर पर प्रयोग करते हैं। गुहला रोड पर लड़कियों का स्कूल डीएवी कॉलेज होने के कारण इस सड़क से भारी संख्या में स्कूल काॅलेज की छात्राएं गुजरती हैं। सड़क से गुजर रही छात्राओं पर ट्रक चालक फब्तियां कसते हैं, जिसकी वजह से छात्राओं को भारी शर्मिंदगी उठानी पड़ती है।

हैफेड रोड निवासी डाक्टर विरेन्द्र बंसल, सुभाष चंद, डाॅक्टर सुभाष पूनिया, अजय मित्तल, रामस्वरूप ठेकेदार, कश्मीरी लाल, दिलबाग सिंह, जीत सिंह, जसदीप सिंह, अमरीक सिंह हरविंद्र ने बताया कि सड़क पर अपनी क्षमता से कई गुणा अधिक वजन वाले ट्रक डंफर खड़े रहते हैं। ओवरलोड ट्रकों ने जहां सीवरों के ढक्कनों को तहस-नहस कर दिया है, वहीं ये ट्रक सड़क को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। उनका कहना है कि शहर में ट्रकों के खड़ा होने के लिए निर्धारित जगह होने के बावजूद ट्रक चालक अपने ट्रकों को काॅलोनियों की सड़कों पर खड़ा करके रखते हैं। लोगों की मांग है कि प्रशासन सड़क पर खड़े इन ट्रकों को यहां से तुरंत हटवाएं। ताकि आने-जाने वाले लोगों को आसानी रहे। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे वाहनों को हटाया जाएगा।

गुहला चीका | हफैडरोड पर अवैध रूप से खड़े वाहनों का दृश्य।