पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो नंबर में बिक रहे धान से चीका मार्केट कमेटी को लग रहा चूना

दो नंबर में बिक रहे धान से चीका मार्केट कमेटी को लग रहा चूना

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानकाकटोरा के नाम से मशहूर चीका अनाज मंडी में धान की आवक ने जोर पकड़ लिया है। इसके चलते मंगलवार अनाज मंडी में लगभग 10 हजार क्विंटल धान की आवक हुई।

जानकारी के अनुसार जहां अबकी बार मंडी में आने वाली धान में सबसे ज्यादा बारीक धान 1509 किस्म की आवक है। जिसका आज सबसे ऊंचा दाम 2900 रुपए लगाया गया। वहीं पीआर 14 किस्म की धान का मूल्य 1500 रुपए प्रति क्विंटल तक लगाया गया और इसके साथ ही गोबिंदा धान 1300 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी। मंडी में धान लेकर आए किसानों र|ा राम, जरनैल सिंह, सुखी, हरमीत सिंह, खजाना राम, सतपाल, करनैल, गुरनाम सिंह, सोनू, मालक सिंह जसपाल सिंह ने बताया कि आज से लगभग एक सप्ताह पहले मंडी में 1509 किस्म की धान 3400 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकी थी।

परंतु अब 500 रुपए प्रति क्विंटल का मंदा जाने की वजह से किसानों को भारी नुकसान सहन करना पड़ रहा है। हालांकि 2900 रुपए प्रति क्विंटल का भाव भी कम नहीं है और इस भाव के चलते भी किसानों की फसल लगभग 60 हजार रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से निकल रही है। पीआर 14 गोबिंदा किस्म का मोटा धान का भाव उन्हें उम्मीद से काफी कम मिल रहा है जिसके चलते जिन किसानों द्वारा उक्त किस्म की धानों की बिजाई की गई थी उन्हें भारी आर्थिक नुकसान सहन करना पड़ रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहा है चावलों में मंंदा : निर्यातक

शहरके प्रमुख चावल निर्यातक राम करण गोयल, राम पाल गुप्ता, सूरजभान मोहन लाल ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बारीक चावलों के भावों में भारी मंदा आने के कारण मंडी में आने वाली धान के भावों में भी गिरावट गई है। राइस मिलरों मंगत राम, शीश पाल, प्रवीण कुमार, रमण हंस राज ने बताया कि धान के पिछले सीजन में उन्हें मोटा धान खरीदने के बाद चावलों में मंदा आने की वजह से भारी नुकसान सहन करना पड़ा था।

लागतके अनुसार नहीं मिल रहा भाव : गौड़

भारतीयकिसान यूनियन के प्रधान पाला राम गौड़ ने कहा कि चीका मंडी में किसानों को उनकी लागत के अनुसार धान का भाव नहीं मिल रहा है, जिसके चलते किसानों में भारी रोष व्याप्त है। मार्केट कमेटी के सचिव देवेंद्र मोर ने बताया कि मंडी में धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। धान लेकर आने वाले को मार्केट कमेटी की ओर से किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जा रही है।