कसौर में तालाब की जमीन पर कब्जे से गांव में तनाव
कसौरमेंपंचायती जमीन पर कब्जे को लेकर तनाव का माहौल हो गया है। आरोप है कि चुनाव के माहौल का फायदा उठाकर कुछ लोगों ने गांव के तालाब की दो कनाल जमीन घेर ली तथा उस पर चारदीवारी बनानी शुरू कर दी। जब गांव वालों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कब्जा कर रहे लोग झगड़े पर उतारू हो गए। गांव के नवनिर्वाचित सरपंच ने गांव के दर्जनों लोगों को साथ लेकर थाना गुहला की रामथली पुलिस चौकी में शिकायत की है।
नवनिर्वाचित सरपंच सतपाल सिंह, पूर्व सरपंच चतर सिंह, पूर्व सरपंच रणदीप सिंह, पूर्व सरपंच पिरथी सिंह, नंबरदार पटेल सिंह, श्याम सिंह राणा, पंच सुनील कुमार, तेलू राम, शेर सिंह, महिपाल राणा, रमेश कुमार शर्मा तथा बलकार सिंह ने बताया कि गांव के तालाब के साथ सटी कुछ जमीन खाली पड़ी हुई है जो कि सरकारी रिकार्ड में गांव के तालाब के नाम बोलती है। इस जमीन पर कुछ लोगों ने पहले तो अस्थाई ठिकाना बना लिया ताकि लोग कोई ऐतराज उठा सकें।
^पुलिस ने हालात का मुआयना किया है। आरोपी पक्ष ने अपना पक्ष रखने के लिए बुधवार तक का समय मांग रखा है। सच्चाई जानकर कार्रवाई कर दी जाएगी। सत्यवान,प्रभारी, रामथली पुलिस चौकी
सोसाइटी को दे रखी है जमीन
पूर्वसरपंच रणदीप सिंह एवं पैक्स चेयरमैन रहे महिपाल राणा ने बताया कि ग्राम पंचायत ने जमीन पर किसान सहकारी समिति बनाने के लिए प्रस्ताव डालकर पैक्स को दे रखा है लेकिन उन्होंने यहां सोसाइटी भवन का निर्माण अभी करना है।