चीमा कॉलोनी में बनेगा शिव मंदिर, किया भूमि पूजन
पूंडरी | चीमाकॉलोनी में बनने वाले शिव मंदिर के लिए आज भूमि पूजन किया गया, जिसमें मुख्य रूप से बाबा खुशीनाथ द्वारा मंदिर निर्माण के लिए विधिवत पूजा की गई। बाबा सोमवार नाथ जी द्वारा भूमि पूजन कराया गया और एक हवन-यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने अपनी आहुति अर्पित की। खुशी नाथ ने बताया कि नाथ परंपरा के अनुसार यहां पर बाबा रामनाथ जी के धुणा की स्थापना की गई है। इस मंदिर के लिए बाबा जी के सेवकों द्वारा 600 गज भूमि मंदिर निर्माण के लिए दी गई है, जिसमें आधुनिक तरीके से शिव मंदिर का निर्माण किया जाएगा और शिव परिवार की स्थापना की जाएगी। मौके पर समाजसेवी प्रदीप चौधरी, गोशाला पूंडरी के प्रधान सतबीर भाना अजमेर गोलन, बाबा चंद्र नाथ, विशाल वालिया, राममूर्ति सैनी, रामस्वरूप चीका, सतपाल मलिक हजवाना, संजीव जोशी, रामचंद्र फौजी, लीला वालिया, हरीचंद सैनी, शमशेर सिंह, कर्मा ठेकेदार, विजय, सहाब सिंह, जगदीश भी मौजूद थे।
पंूडरी: भूमि पूजन में भाग लेते श्रद्धालु।
शतचंडी महायज्ञ से होता है कल्याण : देवेंद्र
पूंडरी|माता मनसा देवी मंदिर फतेहपुर में विश्व शांति के लिए शतचंडी महायज्ञ में यजमान के रूप में सुरेश मित्तल ने अपने परिवार सहित भाग लिया और यज्ञ में आहुति अर्पित की। यज्ञ महिमा का वर्णन करते हुए पंडित देवेंद्र शर्मा ने कहा कि वेदों और पुराणों में दुर्गा को शक्ति कहा गया है। शक्ति ब्रह्मांड की वह ऊर्जा है जो मानव को जीवन देती है। प्रकृति के रूप में पुरुष का साथ निभाती है, लेकिन वेदों और पुराणों की रचना से बहुत पहले ही शक्ति यानी देवी की उपासना होने लगी थी। उन्होंने कहा कि शतचंडी यज्ञ में भाग लेकर हम अपनी आत्मा को जहां शुद्ध कर रहे हैं वहीं हमें मां भगवती का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है। प्रसिद्ध आचार्यों द्वारा मां भगवती का वेद मंत्रों के उच्चारण से यज्ञ, हवन पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यज्ञ कर्म को मनुष्यों एवं देवताओं के परस्पर कल्याण के लिए होना आवश्यक है, क्योंकि देवताओं को भोजन यज्ञ से प्राप्त होता है। देवताओं का प्रसन्न होना ही मानव कल्याण है, इसलिए यज्ञ को अति उत्तम माना जाता है। यज्ञ का आयोजन अपद्रवों के विनाश के लिए, विश्व शांति एवं कल्याण के लिए महाचंडी यज्ञ का विशेष महत्व है। शर्मा ने बताया कि महायज्ञ 10 से 16 फरवरी तक किया जाएगा और 16 फरवरी को महायज्ञ की पूर्ण आहुति होगी। मौके पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि गौरव वालिया, ललित मास्टर, अशोक गर्ग, सौरभ वर्मा, राजेश गर्ग, पवन गर्ग, प्रदीप शर्मा, देवराज शर्मा भी मौजूद थे।