स्कूली बच्चों को गोलियां खिला मनाया कृमिनाशक दिवस
विधायककुलवंतबाजीगर ने बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गुहला के विद्यार्थियों को कृमिनाशक गोलियां देकर राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस मनाया, जिसमें 6 से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नियंत्रण की दवाई (चबाने वाली गोली) दी गई। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डाॅ. बीबी कक्कड़ ने बताया कि गुहला में लगभग 42700 बच्चों को यह गोलियां सभी सरकारी एवं गैर पंजीकृत और किसी कारणवश स्कूल जाने वाले बच्चों को यह दवाई स्कूलों और आंगनवाड़ी सेंटर में नि:शुल्क खिलाई गई। इसके अलावा स्यू माजरा में भी बच्चों को गोलियां खिलाई गई।
स्कूल में बच्चों को कृमि नाशक गोलियां वितरित करते विधायक कुलवंत बाजीगर।