फूला अखाड़ा चीका के सुखचैन ने भैरों अखाड़ा राजौंद के रतन को हराया
जिलाखेलयुवा कार्यक्रम के तहत पट्टी अफगान खेल स्टेडियम में जिला केसरी, जिला कुमार अखाड़ा मुकाबले का आयोजन किया गया।
मुकाबले देर रात तक चले और अंतिम मुकाबले अंधेरा होने के कारण अगले गुरुवार के दिन होंगे।
देवेंद्र सिंह ने बताया कि जिला केसरी के लिए आयोजित प्रतियोगिता में हरिसिंह अखाड़ा कैथल के संदीप ने सूर्या अखाड़ा जाखौली के संदीप को मात दी।
फूला अखड़ा चीका के सुखचैन ने भैरों अखड़ा राजौंद के रतन को हराया। हरिसिंह अखाड़ा कैथल के गुरमीत ने जाखौली के भूपेंद्र को पराजित किया। फूला अखाड़ा चीका के गुरदीप ने हरिसिंह अखड़ा कैथल के ओमबीर को मात दी। जिला कुमार प्रतियोगिता में कैथल के अमन ने अंकित को, मनोज ने हैप्पी को, संदीप ने कुलदीप को, मनदीप ने अनिल को हराया। प्रतियोगिता के बाद विजेताआें का सम्मान किया गया।
कैथल | जिलाखेल स्टेडियम में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में दम दिखाते पहलवान।