पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में राकेश भागा सबसे तेज

लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में राकेश भागा सबसे तेज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खेलोंसेजहां बौधिक एवं मानसिक विकास होता है वहीं शरीर भी स्वस्थ रहने के साथ-साथ नेतृत्व की भावना बढ़ती है। यह विचार गुरु गोबिंद सिंह राजकीय बहुतकनीकी संस्थान, चीका में दो दिवसीय वार्षिक खेल प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रिंसिपल हरीश कुमार शर्मा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि बदलते परिवेश में खेलों का अधिक महत्व बढ़ गया है। लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में प्रथम पिंकी, द्वितीय मुकेश तृतीय अनामिका रही।

इसी प्रकार लड़कों की 1500 मीटर दौड़ में प्रथम राकेश, द्वितीय मेहर तृतीय अजय, लड़कियों की लोंग जम्प में प्रथम अनामिका, द्वितीय मुकेश तृतीय पिंकी तथा लड़कों में प्रथम सतबीर चौहान, द्वितीय राकेश तृतीय कपिल ठाकुर रहे। इसके अतिरिक्त शॉटपुट प्रतियोगिता में लड़कियों में प्रथम नीता, द्वितीय मुकेश पायल तथा लड़कों में प्रथम चेतन, द्वितीय कपिल ठाकुर तृतीय अनुप, ट्रिप्पल जम्प में प्रथम प्रदीप कुमार, द्वितीय सतबीर चौहान तृतीय मुकेश, जैवलियन थ्रो में प्रथम सतबीर चौहान, द्वितीय प्रदीप कुमार तृतीय सतनाम, 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में प्रथम मनीष, दीपक, मनदीप, सतबीर, द्वितीय सतनाम,सलीम,राकेश, मनजीत तृतीय रवि,दिनेश, प्रदीप, मोहन रहे। डिस्कस थ्रो में लड़कों में प्रथम चेतन शर्मा, द्वितीय सतबीर तृतीय गौरव तथा लड़कियों में प्रथम नीता देवी, द्वितीय रजनी तृतीय मुकेश स्थान पर रही। लड़कियों की हाईजंप में प्रथम मुकेश, द्वितीय अनामिका तृतीय सुमित रानी तथा लड़कों में प्रथम सतनाम, द्वितीय अशोक कुमार तृतीय राकेश, सेक रेस में लड़कियों में प्रथम मुकेश, द्वितीय अनामिका तृतीय पायल, निडल रेस में प्रथम चेतना, द्वितीय मुकेश तृतीय स्थान पर सुमित रानी रही।

इसके अलावा 5000 मीटर लड़कों की दौड़ में प्रथम अजय, द्वितीय मनजीत तृतीय राजकुमार, चेटी रेस में प्रथम पिंकी, द्वितीय मुकेश तृतीय बबिता, लड़कों की 200 मीटर की दौड़ में प्रथम राकेश कुमार, द्वितीय राकेश तृतीय रिंकू राज, लड़कियों की लैमन रेस में प्रथम सुमित रानी, द्वितीय चेतना तृतीय सिमरजीत, 800 मीटर की दौड़ में प्रथम राकेश, द्वितीय अजय तृतीय राजेश, स्टाफ सदस्यों की 100 मीटर की दौड़ में प्रथम प्रभु, द्वितीय मेहर चंद तृतीय पलविन्द्र,लड़कों की 400 मीटर की दौड़ में प्रथम राकेश कुमार, द्वितीय राकेश तृतीय प्रदीप, 4 गुणा 400 मीटर रिले रेस में प्रथम ग्रुप मनदीप,मनीष,दीपक,सतबीर, द्वितीय ग्रुप में राकेश कुमार,प्रदीप, राजकुमार, राकेश तृतीय ग्रुप में मनजीत,चिराग, गुरतेज, विजय रहे।

गुहला चीका | प्रतियोगितामें भाग लेते हुए छात्राएं। (दाएं) विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कालेज के प्रिंसिपल हरिश कुमार।

खबरें और भी हैं...