पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सफाई होने से वार्ड 11 के लोग परेशान

सफाई होने से वार्ड 11 के लोग परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिकाचीकाके अंतर्गत पड़ने वाले गुहला स्थित वार्ड 11 की गली में खड़े गंदे पानी निकासी सफाई होने के कारण लोगों में भारी रोष व्याप्त है। अमन शर्मा, बलवीर चंद, विरेंदर कुमार, सुरेंद्र सिंह, प्रगट सिंह, प्रेम नंबरदार, काला राम, गोपाल सिंह, अवतार सिंह, विनोद शर्मा, सोढ़ी, रिंकू सैनी सोनू ने बताया कि वार्ड 11 में बनी गली में पानी की निकासी होने की वजह से हर समय गंदा पानी खड़ा रहता है, जिसके चलते वार्ड में रहने वाले लोगों को गली में से गुजरने के लिए भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वार्ड वासी नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं उनके वार्ड में जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे पड़े है, जिन्हें साफ करने के लिए कभी भी कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता। इसके चलते वार्ड में भयंकर बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। वार्ड वासियों ने यह भी बताया कि यहां पर बनी अवैध कालोनियों में तो सी-सी सड़कों स्ट्रीट लाइटों का नगरपालिका द्वारा प्रबंध किया हुआ है जबकि नगरपालिका के अंतर्गत पडऩे वाले उनके वार्ड नंबर 11 में नगरपालिका द्वारा कोई भी सुविधा नहीं दी जा रही है, जहां वार्ड की गलियां कच्ची है वहीं लाइट का भी कोई प्रबंध नहीं है। वार्ड के लोगों ने उपायुक्त से गुहार लगाते हुए कहा कि उनके वार्ड में एक तो सफाई व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त करवाई जाए तथा वार्ड की गलियों का पक्का करवाकर उनमें लाइट का प्रबंध किया जाए।

^नगरपालिका चीका के अंतर्गत गुहला में पड़ने वाले वार्ड नंबर 11 में सफाई के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। वार्ड में जो कच्ची गलियां है नगरपालिका द्वारा उन्हें जल्दी ही पक्का कर दिया जाएगा तथा गलियों में स्ट्रीट लाइटों का प्रबंध भी जल्दी ही कर दिया जाएगा। ओमप्रकाशगोयल, उपप्रधाननगरपालिका, चीका।