पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चीका में स्टेट हाइवे पर शराब बेच रहे ठेकेदार

चीका में स्टेट हाइवे पर शराब बेच रहे ठेकेदार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चीकासेपटियाला स्टेट हाइवे पर शराब का धंधा करने वाले ठेकेदारों ने प्रशासन को ठेंगा दिखाते हुए सरेआम सस्ती शराब बेचने के बड़े-बड़े बैनर होर्डिंग लगा रखे हैं। इस ओर तो स्थानीय प्रशासन ही और ही आबकारी कराधान विभाग के अधिकारी ध्यान दे रहे हैं। ऐसे बोर्ड पंजाब हरियाणा सीमा पर स्थित ठेकों पर ज्यादा देखने को मिल रहे हैं, क्योंकि दोनों राज्यों की सीमा की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि पंजाब के कुछ ठेके हरियाणा सीमा की तरफ खुले हुए हैं। हरियाणा के कुछ ठेके पंजाब सीमा की तरफ खुले हुए हैं, नतीजतन ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में खींचने के लिए शराब के ठेकेदार सस्ती शराब बेचने के बोर्ड लगा देते हैं। इसके चलते वाहन चालकों का ध्यान बंट जाता है और दुर्घटनाएं हो जाती हैं।

सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार जीटी रोड स्टेट हाइवे पर कहीं भी 100 फुट से पहले कोई भी शराब का ठेका नहीं होना चाहिए और शराब की बिक्री के लिए लगाए जाने वाले होर्डिंग या बैनर तो लगा ही नहीं सकता। शराब के ठेकों की स्थिति भी ऐसी होनी चाहिए कि वाहन चालकों को सीधे तौर पर दिखाई ही दें। ताकि ठेकों के कारण किसी प्रकार का भी जान माल का कोई नुकसान हो सके।





स्टेटहाइवे आसपास के गांवों में रहने वाले सुखविंद्र सिंह, राजविंद्र सिंह, निर्मल सिंह, केहर सिंह, सुल्तान सिंह, रमेश सिंगला , नरेश गुप्ता, सुरजीत बैनीवाल, हरविंद्र कम्बोज, निर्मल सिंह, सतीश कुमार, अमन सिंगला राज खुराना ने बताया कि शराब के ठेकेदार किस कदर प्रशासन पर हावी हैं इसका उदाहरण चीका से शुरू होकर पटियाला तक बखूबी देखा जा सकता है। सड़क के दोनों ओर तो शराब के ठेके हैं ही, वहीं सड़क के बिल्कुल किनारों पर बैनर, बोर्ड होर्डिंग लगे हुए हैं। उन्होंने मांग की कि सड़क के दोनों ओर लगे बोर्डों को तुरंत हटाया जाए और हाइवे पर खुले हुए नाजायज शराब के ठेके भी तुरंत बंद किए जाए ताकि सुप्रीम कोर्ट के कानून की पालना होगी ही और ठेकों के कारण किसी दुर्घटना का भी भय नहीं रहे।