घर में घुसकर महिला को पीटा, दीवार तोड़ी
गुहला चीका | उपमंडलगुहला गांव खरकड़ा में एक महिला के घर में घुसकर कुछ लोगों द्वारा घर की चारदीवारी गिराने महिला के साथ मारपीट करने का समाचार प्राप्त हुआ है।
सीवन थाने में दी शिकायत में खरकड़ा निवासी रोशनी देवी ने कहा कि गांव के कुछ लोग सोमवार को उसके घर उस वक्त आए जब वह घर में अकेली थी और उसे कहने लगे कि जिस घर में तुम रह रही हो यह भूमि गांव की हड्डा रोड़ी की है। रोशनी देवी ने बताया कि उन्होंने जहां उसके मकान की दीवार को गिरा दिया। मेरेसाथ भी हाथापाई करनी शुरू कर दी और उसके कपड़े फाड़ दिए। पुलिस को शिकायत देकर मामला दर्ज करने की मांग की है।
खरकड़ा में घर की दीवार गिराते ग्रामीणों की रोशनी देवी के पुत्र ने फोटो खींच ली।