पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नपा से निकाले गए स्वीपर्स को रोटी के पड़े लाले : चिंतो

नपा से निकाले गए स्वीपर्स को रोटी के पड़े लाले : चिंतो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरपालिका चीका के समक्ष धरना देकर ड्यूटी पर लगाने की मांग करते हुए सफाई कर्मचारी।

भास्कर न्यूज | गुहला चीका

नगरपालिकाकर्मचारीसंघ चीका की उपाध्यक्ष चिंतो देवी ने कहा कि नपा में लगातार पिछले सात वर्षों से सफाई का कार्य कर रहे कर्मचारियों को हटा देने से उन्हें दो टाइम की रोटी के लाले पड़ गए है नगरपालिका में लगे अनुबंध आधार पर कर्मचारियों जिसमें आउट सोर्सिंग अनुबंध पर लगे सभी कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।

यहां तक इन सभी कर्मचारियों को ईपीएफ ईएसआई का लाभ भी नहीं मिला है, संगठन में इसके प्रति भारी रोष है। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि इस संबंध में नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ शहर में प्रदर्शन करके रोष भी प्रकट किया था, परंतु नपा प्रशासन उनकी उक्त समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। उन्होंने यह भी बताया कि डीसी कार्यालय द्वारा नगरपालिका प्रशासन को एक पत्र लिखकर नपा द्वारा हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा से डयूटी पर लगाए जाने के आदेश भी जारी किए जा चुके हैं, लेकिन नगरपालिका प्रशासन द्वारा जिला डीसी के आदेशों को भी रद्दी के टोकरे में डाल दिया गया है।

चिंतो ने कहा कि उनका धरना 349वें दिन में पहुंच गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक नगरपालिका प्रशासन द्वारा उन्हें दोबारा से ड्यूटी पर नहीं लगाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।