पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • माता पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका |चीका स्थित श्री लक्ष्मी-नारायण मंदिर के संचालक और बालयोगी स्वामी छवि राम दास महाराज ने कहा है कि मां-बाप की करनी को आज तक तो कोई चुका सका है और ही कोई चुका सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की धरती पर एक समय ऐसा था कि जहां श्रवण जैसे बेटे जन्म लेते थे। कलियुग में ऐसे बेटे जन्म लेने लगे हैं, जो मां-बाप की सेवा करने की बात तो दूर, अलबत्ता मां-बाप को अपने साथ रखना भी मुनासिब नहीं समझते। छवि राम आज आश्रम में सत्संग के दौरान अपने विचार प्रकट कर रहे थे। इस अवसर पर श्याम लाल, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, कुलदीप शर्मा, कृष्ण कुमार, नवदीप सिंह, दलीप सिंह कुकरेजा, राजेश राठौर, नरसी फरल, परमिन्द्र सिंह और करनैल सिंह मौजूद थे।