सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
गुहलारोडपर सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। गांव चीका का युवक गुरजंट सिंह (20) सुबह जब अपने बुलेट मोटरसाइकिल पर डीएवी कॉलेज चीका में पढ़ने के लिए जा रहा था तो गुहला रोड पर खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के गोदामों के नजदीक सामने से रहे पीडब्ल्यूडी विभाग के ट्रक से टकरा गया।
दुर्घटना में गुरजंट सिंह को गंभीर चोटें आई। उसे एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उसे पटियाला स्थित राजेंद्रा अस्पताल रेफर कर दिया। पटियाला अस्पताल में पहुंचने पर गुरजंट सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसे उसके परिजनों को सौंप दिया।