पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

दो सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोग घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कैथल|तेज गतिसे रहे वाहनों के कारण हुए दो सड़क हादसों में तीन व्यक्ति घायल हो गए, जिसमें एक लड़की भी शामिल है। सीवन गांव निवासी कुलदीप सिंह ने चीका पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसकी बेटी कार में जा रहे थे। गुप्ता फिलिंग स्टेशन के पास पहुंचने पर तेज गति लापरवाही से रहे ट्रक चालक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उसकी बेटी घायल हो गई। पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर केस दर्ज करके कार्रवाई करते हुए पीडल निवासी आरोपी ट्रक चालक रणदीप को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे मामले में अर्जुन नगर वासी सुखविंद्र उर्फ सोनू ने तितरम पुलिस को बताया कि शनिवार शाम वह थ्री-व्हीलर में जा रहा था। देबन के पास तेज गति लापरवाही से रहे अज्ञात कार चालक ने थ्री-व्हीलर को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सुखविंद्र उर्फ सोनू की शिकायत पर अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।