- Hindi News
- अनाज मंडी पूंडरी में आप की जीत पर लड्डू बांटे गए
अनाज मंडी पूंडरी में आप की जीत पर लड्डू बांटे गए
दिल्ली में जीत, कैथल में जश्न, ढोल की थाप पर झूमे
दिल्लीमेंअरिवंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को प्रचंड बहुमत मिलने पर युवा अग्रवाल सभा ने खुशी जाहिर की है। उनका कहना है कि युवा अग्रवाल ने ही देश में नई राजनीति की शुरुआत की है। इसका पूरा अग्रवाल सम्मान करता है। कमेटी चौक स्थित सभा के कार्यालय में प्रधान प्रवीण जैन धर्मबीर कैमिस्ट की अध्यक्षता में काफी संख्या में पदाधिकारी समाज गणमान्य व्यक्तिों की बैठक हुई। प्रधान जैन ने कहा कि अरङ्क्षवद केजरीवाल ने पूरे अग्रवाल समुदाय का हिंदुस्तान के साथ-साथ विश्व में ऊंचा किया है।
उन्होंने कहा कि 14 फरवरी को केजरीवाल के अभिनंदन समारोह में कैथल से दिल्ली समाज के भारी संख्या में लोग जाएंगे। उन्होंने मांग की की रिठाला से जो आप पार्टी के विधायक महेंद्र गोयल बने हैं उनका संबंध कैथल से है उन्हें कैबिनेट में मंत्री बनाया जाए। मौके पर उपस्थित चेयरमैन रामनिवास किछानियां, पूर्व प्रधान प्रवीण चौधरी, उप-प्रधान राहुल खुरानिया, अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि भाजपा को केजरीवाल के माध्यम से अग्रवाल समुदाय को उपद्रवी कहना उसकी घटिया मानसिकता को दर्शाता है जिसका खामियाजा भाजपा को दिल्ली विधानसभा चुनाव में भुगतना पड़ा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नकारात्मक राजनीति भी लोगों के गुस्से का शिकार बनी तथा उन्होंने अरविंद केजरीवाल की ईमानदारी स्वच्छ छवि में विश्वास रखते हुए उसे भारी मतों से जिताया। धर्मवीर कैमिस्ट ने कहा कि हिन्दू महासभा के प्रधान स्वामी ओम ने जो केजरीवाल पर टिप्पणी की थी कि उसकी अग्रवाल समाज कड़ी निंदा करता है। अग्रवाल 36 बिरादरी को साथ लेकर चलने वाला समाज है। उन्होंने कहा जल्द ही कैथल में केजरीवाल का अभिनंदन समारोह किया जाएगा। सोंगरी-गुलियाणा के महेंद्र गोयल का भी नागरिक अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक गुप्ता, नरेश जैन, राजीव गुप्ता, लाजपत राय सिंगला, ललित गोयल, अशोक जैन ब्राह्मणीवाला सहित भारी संख्या में समाज से जुड़े लोग मौजूद थे।
राजौंदमें भी कार्यक्रम : राजौंद। दिल्लीविधानसभा चुनाव में आप पार्टी को मिले भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाकर खुशी जाहिर की है। जबकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के चेहरे मायूसी देखी गई। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि आप को दिल्ली में मिले भारी बहुमत ने यह साबित कर दिया है कि भारतीय जनता पार्टी से प्रदेश देश की जनता अभी से ऊब चुकी है। आप कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोदी फैक्टर भी दिल्ली में कोई काम नहीं कर पाया। भारतीय जनता पार्टी केवल तीन सीटों पर ही सिमटकर रह गई। आप को मिली 67 सीटों पर जीत से आप कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं है। आप कार्यकर्ता ने इस जीत की खुशी में जमकर गुलाल उड़ाया मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की। इस दौरान खुशी जाहिर करने वालों में विजय, रामनिवास, ओमप्रकाश, शमशेर, लखविंद्र, देवेंद्र, मनीष, चंद्र प्रकाश सहित कई आप कार्यकर्ता मौजूद थे।
गुहला चीका |आज यहां शहीद ऊधम सिंह चौक पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली फतेह का जश्न मनाया। प्रमुख दलित नेता आप समर्थक एडवोकेट वेद राज ने दिल्ली में आप की जीत को जनता की जीत बताया और कहा कि आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के विजयी रथ को रोककर यह साबित कर दिया कि असली ताकत आम जनता में है और वह चाहे तो पल भर में राजा से रंक ओर रंक से राजा बना सकती है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भी आप की ताकत को बढ़ाया जाएगा ताकि भविष्य में प्रदेश में भी आप पार्टी की सरकार बनाई जा सके। कार्यकर्ताओं ने गुलाल खेला, पटाखे जलाए एक-दूसरे को जीत की बधाइयां भी दी। इस अवसर पर जगजीत सिंह, पवन शर्मा, बूटा सिंह, दिलेर सिंह, राज कुमार, नरेंद्र कुमार, बलजीत सिंह हरदेव सिंह भी मौजूद थे।
कैथल : कैथलके जवाहर पार्क में ढोल की थाप पर नाचकर खुशी मनाते हुए आप पार्टी कार्यकर्ता।
गुहला चीका : दिल्ली चुनावों में शहीद ऊधम सिंह चौक पर जश्न मनाते आप कार्यकर्ता।
दिल्ली में आप पार्टी के जीत पर अग्रवाल युवा सभा के सदस्य खुशी मनाते हुए।
> शपथ ग्रहण समारोह कैथल से जाएंगे हजारों की संख्या में लोग
> सोंगरी-गुलियाणा के विधायक महेंद्र गोयल को कैबिनेट मंत्री बनाने की मांग