- Hindi News
- जूनियर चैंबर अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
जूनियर चैंबर अंतरराष्ट्रीय कम्युनिटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
गुहला चीका | जूनियरचैंबर अंतर्राष्ट्रीय कम्यूनिटी की तरफ से मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह अध्यक्षता कम्यूनिटी के मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता ने की। समारोह में 21 सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई गई जिसमें हरनीश सिंगला अध्यक्ष, सुमित सिंगला उपाध्यक्ष, विकास गोयल सचिव अशोक कुमार कैशियर सहित शेष अन्य सदस्य शामिल थे। विनोद गुप्ता ने कहा कि अच्छे व्यक्तित्व के लोग ही समाज की सेवा कर सकते हैं, नतीजतन इस कम्यूनिटी का लक्ष्य अच्छे व्यक्तित्व वाले लोगों का निर्माण करके समाज की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि जूनियर चैंबर अंतर्राष्ट्रीय कम्यूनिटी के सदस्य आज समाज सेवा की ली गई शपथ को ध्यान में रखते हुए ही कार्य करेंगे। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पाहवा मंडल उपाध्यक्ष प्रशांत सिंगला भी मौजूद थे।