पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा नशे से दूर रहकर समाज उत्थान में दें योगदान : नरेश चहल

युवा नशे से दूर रहकर समाज उत्थान में दें योगदान : नरेश चहल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | युवावर्ग को नशे से दूर रहकर समाज के उत्थान में अपना अहम योगदान देना चाहिए ताकि एक स्वच्छ राष्ट्र कर निर्माण हो सके। उक्त शब्द जिला युवा संगठन अध्यक्ष नरेश चहल ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहे। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखने के लिए शीघ्र ही एक जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। जिसमें युवाओं को नशों से होने वाली बीमारियों से अवगत करवाया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ पूर्व चेयरमैन बलदेव मान लैंडरकीमा, युवा मंडल थेहनेवल अध्यक्ष राज सीड़ा, बदसूई के प्रधान भीम कौशिक, भूंसला अध्यक्ष संदीप पूनिया, सुरेश कुमार, रमेश बाजीगर रामनगर, सतबीर बलबेहड़ा, लीला राम ब्राह्मणीवाला, सुरेश कांगथली, सतबीर चाबा सहित अन्य युवा मंडल अध्यक्ष भी मौजूद थे।