- Hindi News
- स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हुई तो बर्बाद हो जाएगा किसान : गौड़
स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू हुई तो बर्बाद हो जाएगा किसान : गौड़
भारतीयकिसानयूनियन के राज्य प्रधान पाला राम गौड़ ने कहा कि यदि सरकार ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू किया तो किसान बर्बाद हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आज कर्ज के बोझ तले दबे किसान को चारों तरफ से मार पड़ रही है और इस हालत में केवल स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट का लागू होना ही उसे बचा सकता है अन्यथा पहले से ही आत्महत्या के लिए मजबूर किसान अपना आपा खो बैठेगा। गौड़ मंगलवार को यहां चीका अनाज मंडी में केंद्र सरकार द्वारा उक्त रिपोर्ट लागू करने पर रोष प्रकट करते हुए 5 मार्च को पिपली में होने वाली किसान महा पंचायत में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए किसानों को न्यौता दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भाकियू को चाहे कितना ही संघर्ष क्यों करना पड़े, लेकिन वह किसानों की जीवन रेखा समझी जाने वाली स्वामी नाथन रिपोर्ट लागू कराकर ही दम लेेंगे। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को लागू कराने के लिए पिपली में हजारों किसान जुटेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में उक्त रिपोर्ट लागू करने का वादा किया था। लेकिन सत्ता में आने के बाद भाजपा नेता चुप होकर बैठ गए हैं। इस अवसर पर उनके साथ ब्लाक प्रधान प्रगट सिंह, जसवंत सिंह, वेद प्रकाश पीडल, राम स्वरूप भूना, नछत्तर सिंह, तेजा मान खरौदी, हरबंस मान खरौदी, राम कुमार शर्मा मांगे राम गौड़ भी मौजूद थे।
गुहला चीका. सरकार के खिलाफ रोष प्रकट करके पत्रकारों से बातचीत करते हुए पाल राम गौड़ अन्य किसान नेता।