पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • घर पर मिलेगी बैंकिंग की सुविधा : मिगलानी

घर पर मिलेगी बैंकिंग की सुविधा : मिगलानी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | उपमंडलके गांव दाबन खेड़ी में सोमवार को सर्व हरियाणा ग्रामीण बैंक की शाखा खोली गई। इस बैंक शाखा का उद्घाटन गांव के सरपंच गुरबाज सिंह ने किया। गुरबाज सिंह ने कहा कि गांव में बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को बैंक से संबंधित अपने कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा। गांव में ही बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों की जहां समय की बचत होगी वहीं उनके धन की भी बचत होगी। बैंक मैनेजर अक्षी मिगलानी ने कहा कि गांव में बैंक की शाखा खुलने से ग्रामीणों को बैंकिंग की सभी सुविधाएं उनके अपने गांव में उपलब्ध होंगी। ग्रामीणों के जन धन योजना से संबंधित खाते भी इसी बैंक की शाखा में खोले जाएंगे। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे अपने गांव में खुली इस बैंक शाखा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। इस अवसर पर इंद्रजीत, यादविंद्र सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुजान सिंह, बलविंद्र सिंह, सवेग सिंह, जगदीश सिंह, गुरनाम सिंह, जसवंत सिंह गुरदीप सिंह भी मौजूद थे।