पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कम्युनिटी सेंटर में शौरगिर बिरादरी की बैठक

कम्युनिटी सेंटर में शौरगिर बिरादरी की बैठक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका | गुुहलारोड पर स्थित कम्युनिटी सेंटर में शौरगिर बिरादरी की बैठक हुई, जिसमें शौरगिर शेरगिर बिरादरी ने भाग लिया। बैठक सतपाल प्रधान की अध्यक्षता में की गई। बैठक को संबोधित करते हुए सतपाल सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार शौरगिर बिरादरी पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जो अनुसूचित जाति का आरक्षण दिया जा रहा है, उसे हरियाणा के कई जिलों में इस बिरादरी को नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शौरगिर बिरादरी अनुसूचित जाति में आती है। कई अलग-अलग जगह पर इस जाति को शौरगिर या शैरगिर जाति के नाम से जाना जाता है। दोनों जाति एक ही हैं। उन्होंने कहा कि शौरगिर जाति को तो बीसी वर्ग में डाला गया है और शैरगिर जाति को एससी वर्ग में डाल दिया गया है, जबकि दोनों जाति एक ही हैं और घुमंतु जातियों में आती हैं। उन्होंने मांग की कि इस बिरादरी को शौरगिर शैरगिर एक ही जाति के नाम से जाना जाए और इनको भी एससी वर्ग में जोड़ा जाए।