- Hindi News
- चारों विधानसभा क्षेत्रों में डीएसपी के नेतृत्व में उड़नदस्ते रखेंगे चुनाव पर नजर : डीसी
चारों विधानसभा क्षेत्रों में डीएसपी के नेतृत्व में उड़नदस्ते रखेंगे चुनाव पर नजर : डीसी
डीसीएवंजिला निर्वाचन अधिकारी एनके सोलंकी ने कहा है कि भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों की अनुपालना में विधानसभा आम चुनाव 2014 को शांति पूर्वक एवं निष्पक्ष तरीके से निपटाने के लिए चारों विधान सभा क्षेत्रों में अलग-अलग से एक-एक डीएसपी की अगुवाई में 3-3 उड़नदस्ते बनाए गए हैं। इसी तरह हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए चार-चार नाकों पर भी विभिन्न अधिकारियों एव कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
उन्होंने कहा कि गुहला विधान सभा क्षेत्र के लिए डीएसपी गुरमेल सिंह की अगुवाई में बनाए गए तीन उड़नदस्तों में एक सरकारी अधिकारी के साथ एक पुलिस एएसआई तथा दो कांस्टेबल की तैनाती की गई है। पहला उड़नदस्ता यूएचबीवीएन के एसएसई नितिन अग्रवाल, दूसरा दस्ता मार्केटिंग बोर्ड कैथल के एसडीओ जसविंद्र सिंह तथा तीसरा दस्ता मार्केट कमेटी चीका के सचिव कुलदीप सिंह की अगुवाई में बनाया गया है। इसी तरह कैथल विधानसभा क्षेत्र में डीएसपी रविंद्र तोमर पूंडरी विधान सभा क्षेत्र में डीएसपी आशीष चौधरी अगुवाई करेंगे। यह उड़नदस्ते सभी मुख्य रैलियों की वीडियोग्राफी, जनसभाओं और दूसरे खर्चों पर भी निगाह बनाए हुए हैं।