पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी करते हैं भगवान : मनोहर नाथ

सच्चे मन से मांगी हर मुराद पूरी करते हैं भगवान : मनोहर नाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमवाला गांव में बाबा मनोहर नाथ मंदिर में लगाया भंडारा

गुहलाचीका | संयोसरजंगलात स्थित नीमवाला गांव में बाबा मनोहर नाथ मंदिर में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और मंदिर में माथा टेका।

इस अवसर पर आयोजित सत्संग में बाबा मनोहर नाथ ने कहा कि जो भी व्यक्ति भगवान के दरबार में जाकर सच्चे मन से जो भी मांगता है, भगवान उसकी मुराद हर हालत में पूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि आम तौर पर यह पूछा जाता है कि भगवान को कौन वश में कर सकता है, तो इसका सीधा सा उत्तर यह है कि भगवान को उसका भक्त ही वश में कर सकता है। बाबा ने कहा कि भगवान अपने भक्त के मुंह से निकली हुई हर बात पूरी करता है ताकि उसकी लाज रह सके। उन्होंने बदलते परिवेश में शिक्षा के प्रचार प्रसार पर भी बल दिया और कहा कि शिक्षा से इंसान में यह समझने की क्षमता पैदा हो जाती है कि जो कुछ भी वह कर रहा है, इसके परिणाम क्या होंगे। बाबा के दरबार में लगाए गए भंडारे में सभी जातियों वर्गों के लोगों ने भाग लेकर सामाजिक एकता का परिचय भी दिया।