- Hindi News
- सभी के पास पहुंचाएंगे भाजपा नीति : मित्तल
सभी के पास पहुंचाएंगे भाजपा नीति : मित्तल
गुहला-चीका| भाजपाकार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय अग्रवाल धर्मशाला चीका में वरिष्ठ भाजपा नेता हरि राम मित्तल की अध्यक्षता में हुई। ईश्वर अत्री ने बताया कि बैठक का उद्देश्य पार्टी द्वारा चल रहे सदस्यता अभियान मेंं ज्यादा से ज्यादा संख्या में युवा शक्ति को जोड़ना पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए योजनाओं पर विचार-विमर्श करना था। बैठक को संबोधित करते हुए हरि राम मित्तल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वार चलाए गए सदस्यता अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हलका गुहला में पूरी ताकत झोंक दी है। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता चीका शहर के साथ-साथ प्रत्येक गांव में जाकर लोगों को भाजपा की नीतियों से अवगत करवाकर उन्हें भाजपा के साथ जोड़ने का कार्य कर रहे हैं। मित्तल ने दावा किया कि उक्त अभियान को लेकर लोगों में भारी रुचि है और लोग उत्साह के साथ हजारों की संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरता राम शर्मा, गुहला भाजपा व्यापार सेल के प्रधान सुभाष मित्तल, एडवोकेट राजेश शर्मा पिंटू, व्यापार सैल के उपप्रधान संजीव मित्तल, राजेंद्र रामा, जयदेव, बबली, सूरजभान, प्रवीण चरणदास सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।