पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस पहरे मेें किसानों को बांटे खाद के पांच पांच कट्‌टे

पुलिस पहरे मेें किसानों को बांटे खाद के पांच-पांच कट्‌टे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुहला चीका|हलका गुहलामें यूरिया खाद की कमी के चलते किसानों को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। किसानों को खाद के पांच कट्टे लेने के लिए भारी घंटों लाइन में लगना पड़ा।

पुलिस के पहरे में किसानों को खाद बांटा गया। शाम को चीका अनाज मंडी में किसानों को यूरिया खाद आने की जैसे ही सूचना मिली तो दुकान के बाहर किसानों का हजूम उमड़ पड़ा। खाद की कमी के चलते किसान इस तरह गुस्साए थे कि यदि लाइन में से एक व्यक्ति भी आगे-पीछे होने की कोशिश करता तो लाइन में लगे अन्य किसान शोर मचा देते जिसके चलते अनाज मंडी में किसानों की लंबी लाइन लग गई। उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. रामनिवास ने बताया कि दुकानदार किसानों को खाद की कमी नहीं आने दी जाएगी।

गुहला चीका| खाद विक्रेता की दुकान पर खाद लेने के लिए लाइन में लगे हुए किसान।